Curriculum
Course: U.P Police Constable Exam Course- 2024
Login

Curriculum

U.P Police Constable Exam Course- 2024

सफलता की रणनीति (Introduction)

0/1

सामान्य ज्ञान (General Awareness)

0/0

उ.प्र. स्पेशल (U.P Special)

0/24

सामान्य ज्ञान (Static G.K.)

0/17

भारतीय इतिहास

0/0

प्राचीन इतिहास (Ancient History)

0/56

मध्यकालीन इतिहास (Medieval History)

0/58

आधुनिक भारतीय इतिहास (Modern Indian History)

0/42

भूगोल (Geography)

0/0

विश्व का भूगोल (World Geography)

0/32

भारत का भूगोल (Indian Geography)

0/33

भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)

0/60

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

0/27

Science (विज्ञान )

0/0

भौतिक विज्ञान (Physics)

0/42

रसायन विज्ञान (Chemistry)

0/52

जीव विज्ञान (Biology)

0/66

सामान्य हिन्दी (General Hindi)

0/47

सामान्य गणित (Genral Math)

0/69

तर्कशक्ति (Reasoning)

0/68
Video lesson

काका की क्लास : विज्ञान का परिचय

विज्ञान (Science)

विज्ञान शब्द का संधि विच्छेद वि + ज्ञान है, जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान। विज्ञान को अङ्ग्रेज़ी में Science कहते हैं; Science शब्द की व्युत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द scire से हुई है जिसका अर्थ है ‘जानना‘ (to know)। अर्थात प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस ज्ञान के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को ही विज्ञान कहते है।

विज्ञान की परिभाषा

प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस ज्ञान के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को ही विज्ञान कहते है।

विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं।

विज्ञान की तीन मुख्य शाखाएँ हैं :-

  1.  भौतिकी
  2.  रसायन शास्त्र और
  3.  जीव विज्ञान

  जीव विज्ञान- जीव विज्ञान के जनक: अरस्तू 

विज्ञान की वह शाखा जिसमे जीवों के बारे में अध्ययन किया जाता है , उस विज्ञान की शाखा को ही जीव विज्ञान कहते है। इसमें सजीवो के शरीर की बनावट , कार्य प्रणाली , प्रत्येक अंग की जानकारी तथा कार्य इत्यादि का कार्य इस जीव विज्ञान शाखा में किया जाता है।

 रसायन विज्ञानरसायन विज्ञान के जनक:एंटोनी लेवोज़ियर

विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थो की संरचना , पदार्थो के गुण , अलग अलग पदार्थो की आपस में क्रिया आदि का अध्ययन किया जाता है उस शाखा को रसायन विज्ञान कहते है।

इसमें उन कणों , आयन , अणु , परमाणु आदि का अध्ययन किया जाता है जिससे कोई पदार्थ या यौगिक बना होता है , तथा उन पदार्थो के क्या क्या गुण है , उनकी अगर किसी अन्य पदार्थ से क्रिया करवाई जाती है तो परिणाम में क्या पदार्थ बनेगा और इसके गुण क्या क्या होंगे इसका अध्ययन हम रसायन विज्ञान के अंतर्गत करते है।

भौतिक विज्ञानफिजिक्स के जनक(पिता): यह शीर्षक किसी व्यक्ति को नहीं दिया गया है. गैलीलियो गैलीली, सर आइजैक न्यूटन और अल्बर्ट आइंस्टीन सभी को भौतिकी का पिता कहा गया है

विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है तथा प्रकृति में उपस्थित विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का अध्ययन सुव्यवस्थित रूप से किया जाता हो।

Lesson materials

Layer 1